फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Children, young and old in the grip of dengue, 21 new cases found

डेंगू के चपेट में बच्चे, युवा और बुजुर्ग, 21 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children, young and old in the grip of dengue, 21 new cases found
फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करते हुए। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का आंकड़ा 50 फीसदी तक कम हो गया है। लेकिन सावधानी अभी जरूरी है। जिले में बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी डेंगू की चपेट में हैं। रविवार को जिले में डेंगू के 21 नए केस मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 679 तक पहुंच गया है। डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद शहर में ही मिल रहे हैं। रविवार को जिले में डेंगू के 21 नए मरीज मिले हैं लेकिन 12 मरीज फतेहाबाद शहर निवासी है। फतेहाबाद शहर डेंगू को लेकर अभी भी हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव चंद्रावल में 15 वर्षीय किशोर, इंद्रपुरा मोहल्ला में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हंस कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती, भट्टूमंडी निवासी 25 वर्षीय युवती, डीएसपी रोड निवासी 30 वर्षीय युवक, पुरानी तहसील चौक निवासी 50 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बालक, रतिया में 28 वर्षीय युवती, गांव फूलां निवासी बुजुर्ग, टोहाना में वार्ड नंबर 3 निवासी युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

डेंगू के लिए गए 82 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को जिले में डेंगू के 82 सैंपल लिए हैं। अब तक जिले में 2444 डेंगू के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 679 डेंगू पॉजिटिव मिले है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 105 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। 86 मरीज ठीक हो चुके है, फिलहाल 19 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो दिन नहीं होगा सर्वे, न पनपने दें लारवा
रविवार और सोमवार को छुट्टी के कारण जिले में सर्वे नहीं हो पाएगा। अभी तक जिले में 5011 घरों में लारवा मिल चुका है। विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो 1474 घरों के कूलरों, 1700 घरों में पानी की टंकियों, 332 घरों में हौदी, 406 घरों में गमलों में, 843 घरों में फ्रिज की ट्रे में लारवा मिला है।
कोट
डेंगू को लेकर लोग लापरवाही न दिखाएं। रविवार को जिले में 21 नए केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि अपने घरों व आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed