फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Children of Ramnagar Colony expressed their protest by march past and parade.

Fatehabad News: रामनगर कॉलोनी के बच्चों ने मार्च पास्ट और परेड कर जताया विरोध

Fri, 16 Aug 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children of Ramnagar Colony expressed their protest by march past and parade.
स्कूल खोलने की मांग को लेकर मार्च पास्ट व परेड करते वार्ड नंबर 14 के स्कूली बच्चे व निवासी । 
रतिया। वार्ड नंबर 14 स्थित रामनगर कॉलोनीवासियों ने स्कूल खोलने की मांग की है। इसके लिए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष और वार्ड पार्षद गुरप्रीत गोपी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने मार्च पास्ट और परेड कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे वार्ड पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी ने कहा कि वार्ड नंबर 14 में स्कूल खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड से बाकी स्कूलों की दूरी ज्यादा है। एक स्कूल जाखनदादी तो दूसरा मुख्य बाजार में है। कॉलोनी से इनकी दूरी दो किलोमीटर है। बच्चों को नहर और सड़क पार करके स्कूल जाना पड़ता है। इससे सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

कॉलोनी में गरीबी रेखा से नीचे के लोग अधिक रहते हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि किसी स्कूल से एक किमी की दूरी पर 25 विद्यार्थी मिलने पर स्कूल खोला जाएगा लेकिन यहां करीब 500 बच्चे हैं। इसके बावजूद कॉलोनी में स्कूल नहीं खोला जा रहा है। इससे कॉलोनी में प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से जल्द मांग पूरी कराने के लिए कहा। बताया कि अगर 20 अगस्त तक स्कूल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो कॉलोनीवासी 31 अगस्त को रतिया में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में विरोध करेंगे। इस दौरान बब्बू रतिया, गुरप्रीत गोपी, हैपी ग्रोहा, दीप सिंह, सुखदेव, विनोद, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed