फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Children of farmers, laborers and drivers included in the top three

किसान, मजदूर और ड्राइवर के बच्चे टॉप थ्री में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Children of farmers, laborers and drivers included in the top three
खुशी जाहिर करती जिले में प्रथम स्थान पर रही छात्रा निकिता, अभिभावक और स्कूल स्टाफ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी हुए बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले में टॉप थ्री में 6 विद्यार्थी रहे है। इन 6 छात्रों में से 5 छात्राएं है। यानि लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। टॉप थ्री में रहे छात्रों में चार आटर्स और दो कॉमर्स संकाय से हैं। विज्ञान संकाय से कोई छात्र पहले तीन स्थानों पर नहीं रहा है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि जिले में पहले तीन स्थानों पर जो 6 विद्यार्थी रहे उसमें अधिकतर किसान, मजदूर और ड्राइवर के बच्चे है। जिन्होंने सेल्फ स्टडी करके मुकाम को हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजूवाला की छात्रा अंकुश ने कॉमर्स संकाय में 489 अंक लेकर जिले में तृतीय स्थान हासिल किया है। एकमात्र सरकारी स्कूल है जिसकी छात्रा टॉप थ्री में आई है।
विज्ञापन

जिले में प्रथम आई निकिता बनना चाहती है आईपीएस अफसर
गांव नहला के डायमंड इंटरनेशनल स्कूल की आटर्स संकाय की छात्रा निकिता जिले में प्रथम स्थान पर रही है। निकिता ने 492 अंक हासिल किए हैं। निकिता का कहना है कि उसके पिता सुरेंद्र किसान है। उसे जिले में प्रथम आने की सूचना स्कूल निदेशक सतीश ने दी। जिसके बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निकिता का कहना है कि उसने परीक्षा के समय पांच से छह घंटे तक पढ़ाई की। इसके अलावा कोई ट्यूशन नहीं रखी। उसका सपना आईपीएस अफसर बनने का है जो कि उसने बचपन में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय रही ज्योति बनना चाहती है सीए
गांव समैन में रहने वाली ज्योति जिले में द्वितीय स्थान पर रही है। ज्योति ने कॉमर्स संकाय में 490 अंक हासिल किए है। गांव डांगरा के मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ज्योति का कहना है कि वह सीए बनना चाहती है जो कि प्रोफेशनल जॉब है। उसने खुद इसको लेकर सर्च किया है और इसके बाद सीए बनने का सोचा। बारहवीं कक्षा में पढ़ाई को लेकर वह गंभीर रही। स्कूल होमवर्क के अलावा तीन से चार घंटे पढ़ाई की।
पिता ड्राइवर, बेटी बनना चाहती है जज
टोहाना के केएम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तमन्ना चौधरी जिले में दूसरे स्थान पर रही है। तमन्ना ने आटर्स संकाय में 490 अंक हासिल किए है। तमन्ना का कहना है कि उसके पिता करतार सिंह ड्राइवर है। इस मुकाम को हासिल करने में स्कूल शिक्षकों और मां-बाप का बहुत योगदान रहा है। उसका सपना है कि वह जज बने। इसको लेकर वह तैयारी करेगी और न्यायाधीश बनने के सपने को पूरा करेगी।
तीसरे स्थान पर रहा हरीश, टीचर बनना सपना
जिले के गांव खाबड़ा कलां के पीडी मेमोरियल कॉवेंट स्कूल का छात्र हरीश 489 अंक लेकर जिले में तीसरे स्थान पर रहा है। आर्ट्स संकाय लेकर तीसरे स्थान पर रहे हरीश का कहना है कि उसका सपना शिक्षक बनना है। वह गांव के जरूरतमंद बच्चों को फ्री समय में पढ़ाता है। हरीश का कहना है कि उसके पिता पाइप फैक्टरी में मजदूर हैं। हरीश की इस उपलब्धि पर निदेशक रणसिंह रेपसवाल, चेयरमैन साधूराम जाखड़ और प्रिंसिपल अनीता ने स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को बधाई दी।
किसान की बेटी नीतू बनना चाहती है आईएएस
टोहाना के केएम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नीतू जिले में 489 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही है। नीतू ने बारहवीं कक्षा में आर्ट्स संकाय के साथ पढ़ाई की। नीतू का कहना है कि उसके पिता किसान हैं और वह यूपीएससी की तैयारी करके आईएएस अफसर बनना चाहती है। आईएएस बनने का सपना उसने खुद देखा है।

सरकारी स्कूल की छात्रा अंकुश बनना चाहती है सीए
जिले के गांव गाजूवाला के सरकारी स्कूल की छात्रा अंकुश जिले में तीसरे स्थान पर रही है। कॉमर्स संकाय में अंकुश ने 489 अंक हासिल किए हैं। अंकुश का कहना है कि उसके पिता किसान है और संयुक्त परिवार है। अंकुश का कहना है कि उसे उम्मीद थी कि उसके अच्छे अंक आएंगे लेकिन ये नहीं पता था कि वह टॉप थ्री में आएगी। अंकुश का कहना है कि वह सीए बनना चाहती है। ये ही उसका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed