फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Child fell into pond outside Fatehabad hospital people saved

बच गई जान: फतेहाबाद अस्पताल के बाहर तालाब में गिरा चार साल का बच्चा, मां का फट गया कलेजा, लोगों ने ऐसे बचाया

Mon, 16 Dec 2024 07:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2024 07:03 PM IST
सार

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की ओपीडी कक्ष के सामने बनाए गए गम्बुजिया मछली के लिए बनाए गए तालाब में चार साल का बच्चा गिर गया। बच्चे को तालाब में दूर से गिरते हुए देखकर मां ने शोर मचाया तो मौके पर खड़े लोगों ने बच्चे को तुरंत बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Child fell into pond outside Fatehabad hospital people saved
तालाब में गिरा चार सार का बच्चा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ कि वहां हलचल मच गई। दरअसल अपने माता पिता के साथ अस्पताल आया बच्चे तालाब में गिर गया। बच्चे को तालाब में गिरता देख मां की चीखें निकल गई। महिला को चिल्लाता देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चे की मां की सांस में सांस आई। 
विज्ञापन


फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की ओपीडी कक्ष के सामने बनाए गए गम्बुजिया मछली के लिए बनाए गए तालाब में चार साल का बच्चा गिर गया। बच्चे को तालाब में दूर से गिरते हुए देखकर मां ने शोर मचाया तो मौके पर खड़े लोगों ने बच्चे को तुरंत बाहर निकाल दिया। तालाब में पानी कम होने की वजह से बच्चे की जान बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। तालाब के ऊपर अस्पताल प्रशासन की तरफ से सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है और उसे हरी चादर से ढका हुआ था।
विज्ञापन




मामले के मुताबिक गांव हिजरावां कलां निवासी बलविंद्र अपने चार वर्षीय बेटे गुरमुख को लेकर नागरिक अस्पताल में आंखों की जांच करवाने के लिए आया था। बलविंद्र के मुताबिक काफी देर से ओपीडी के बाहर खड़े इंतजार कर रहे थे। उसका बेटा ओपीडी के बाहर ही खड़ा था और अचानक तालाब की तरफ चला गया और ऊपर चढ़ गया। इस दौरान वह तालाब के अंदर गिर गया। बच्चे की मां ने जब दूर से उसे गिरते हुए देखा तो वह उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत बाहर निकाल दिया। गनीमत ये रही कि तालाब में पानी कम था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed