फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister's rally in Anaj Mandi today, will inaugurate and lay the foundation stone of various development projects worth Rs 225 crore

Fatehabad News: मुख्यमंत्री की अनाज मंडी में रैली आज, 225 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

Thu, 25 Jul 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's rally in Anaj Mandi today, will inaugurate and lay the foundation stone of various development projects worth Rs 225 crore
अनाज मंडी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेते विधायक दुड़ाराम। 
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी वीरवार को शहर की पुरानी अनाज मंंडी में रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे के बाद फतेहाबाद पहुंचेंगे। एमएम कॉलेज के मैदान में उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री जिले की 225 करोड़ 79 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें 79 करोड़ 99 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बने भूना-फतेहाबाद सड़क मार्ग का उद्घाटन करेंगे। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की 23 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत की 10 सड़कों को चौड़ा व सुदृढ़ करने, रतिया विधानसभा क्षेत्र की 23 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 19 सड़कों को चौड़ा व सुदृढ़ करने, टोहाना विधानसभा क्षेत्र की 27 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत की 42 सड़कों के सुधारीकरण और चौड़ा करने के कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री 11 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत की भटटू-लूदेसर-जमाल सडक़, 18 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत के टोहाना-भूना रोड तथा 41 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत की जाखल-धारसूल-भूना-पाबड़ा सड़क के सुधारीकरण व चौड़ा करने के कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री रैली के बाद श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में अग्रवाल सभा के प्रतिनिधियों साथ लंच करेंगे। इसके बाद गांव बोसवाल में किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव भवानी सिंह के घर चाय पीने जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने किया रैली स्थल का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा



विधायक दुड़ाराम ने बुधवार शाम को पुरानी अनाज मंडी में रैली स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई, एक्सईएन अमित कौशिक, भवानी सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले सुबह डीसी राहुल नरवाल, एसपी आस्था मोदी ने भी अधिकारियों के साथ सभा स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे के चलते ड्रोन की उड़ान पर लगाया प्रतिबंध



जिलाधीश राहुल नरवाल ने वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से हेलीपैड व जनसभा स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई उड़ान जैसे ड्रोन/पैराग्लाइडर आदि का उपयोग व उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशों की अवहेलना में दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश नगर परिषद फतेहाबाद, एमएम कॉलेज व गांव बोसवाल की पांच किलोमीटर के क्षेत्र में रहेंगे।






मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मुख्यमंत्री 225 करोड़ 79 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed