फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister's flying squad raids two milk chilling centers

Fatehabad News: दो चिलिंग सेंटर से भरे दूध के सैंपल

Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids two milk chilling centers
मिल्क कोल्ड सेंटर से लिए सेंपल पर हस्ताक्षर करते सीएम फलाइंग इंचार्ज इंचार्ज सुनैना व अन्य। संव
टोहाना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को शहर के कैंची चौक स्थित शिवा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के चिलिंग सेंटर पर छापा मारा। टीम को वहां से लगभग 5500 लीटर दूध बरामद हुआ। टीम ने इसके सैंप लिए।
विज्ञापन

इस कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ फतेहाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह भी मौजूद रहे। टीम के अनुसार सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चल रहे उक्त चिलिंग सेंटर में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने बुधवार को उक्त डेयरी पर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम के अनुसार चिलिंग सेंटर संचालक टोहाना और आसपास के गांवों से दूध एकत्र कर यहां पर ठंडा कर उसे अंबाला भेजता है। सेंटर में मौजूद दूध के सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह ने टीम की देखरेख में लिए हैं। सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्क प्लांट बिना लाइसेंस संचालन मिला

टीम ने गांव कन्हड़ी स्थित रोशनी मिल्क प्लांट पर बुधवार को छापा मारा। इस दौरान टीम ने लगभग 450 लीटर दूध और 10 किलोग्राम घी बरामद किया। मिल्क प्लांट का संचालन गांव कन्हड़ी निवासी धर्मवीर सिंह कर रहा था। जांच के दौरान धर्मवीर सिंह के पास प्लांट का लाइसेंस नहीं मिला। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह ने उनका चालान किया। टीम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों से दूध एकत्रित करने के बाद प्लांट में लाकर उससे क्रीम निकाली जाती है। इसके बाद इस क्रीम से घी तैयार किया जाता है, जबकि बचे हुए सपरेटा दूध को कलायत क्षेत्र की एक डेयरी में भेजा जाता है। इस दौरान टीम ने घी और दूध के सैंपल लिए, उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed