फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister's flying squad raided for the purchase of mustard

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सरसों खरीद को लेकर मारे छाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided for the purchase of mustard
भट्टूकलां में सरसों की फसल की नमी जांच करती मुख्यमंत्री उडनदस्ता की टीम।
भट्टूकलां। भट्टूमंडी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सरसों खरीद की जांच को लेकर छापामार कार्रवाई की। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हिसार को सूचना मिली थी कि भट्टू की कपास मंडी से हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा सरसों की खरीद के दौरान बिना सफाई किए एवं आठ प्रतिशत से ज्यादा नमी वाली सरसों खरीद की जा रही है। इस सरसों को बैग में भरकर वेयर हाउस के गोदामों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ को चैकिंग अधिकारी नियुक्त करवाकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसअआई चंद्रभान, एसआई कुलदीप, सहायक सचिव मार्केट कमेटी महाबीर सिंह, गुप्तचर विभाग से एएसआई अमित सिलगांवा व एएसआई रामनिवास ने हैफेड द्वारा खरीद की गई सरसों का औचक निरीक्षण किया। वेयर हाउस के गोदाम नंबर एक के स्टैक नंबर 14 में रखे कुल 411 बैग सरसों से एक मिक्स सरसों की नमी को हैफेड, वेयर हाउस और नेफेड की नमी मापक मशीनों से चैक किया। इस जांच में हरियाणा वेयर हाऊस में रखी सरसों की नमी संतोष जनक पाई गई। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा कपास मंडी भट्टू में बनाएं गए सरसों खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहां ट्रक में भरे 402 बैग व मंडी में पड़े 802 सरसों बैगों की नमी चैक की गई। इस जांच में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से अधिक पाई गई। जिसकी रिपोर्ट टीम ने उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed