{"_id":"60787f808ebc3edbca372a01","slug":"chief-minister-s-warning-dc-will-be-responsible-if-delay-in-lifting-wheat-fatehabad-news-rtk6046290174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की चेतावनी, गेहूं उठाने में देरी हुई तो जिम्मेदार होंगे डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की चेतावनी, गेहूं उठाने में देरी हुई तो जिम्मेदार होंगे डीसी
विज्ञापन
अनाजमंडी में वीरवार को शुरू हुआ उठान कार्य।
- फोटो : Fatehabad
अनाज मंडियों में वीरवार को अव्यवस्था का आलम रहा। गेहूं की आवक तेज हो चुकी है। खरीद प्रक्रिया भी सुचारु रूप से चल रही है, लेकिन गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा। वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रदेश भर के उपायुक्तों की बैठक ली।
बैठक में मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर मंडियों से गेहूं का उठान हो जाना चाहिए, अन्यथा उपायुक्त जिम्मेदार होगा। इसके बाद मंडियों में गेहूं के उठान के लिए ट्रक भी पहुंच गए। गेहूं के उठान का काम शुरू कर दिया गया। मगर समस्या ये है कि गेहूं के बैग बहुत ज्यादा हैं, आवक भी अधिक हो रही है जबकि उठान कम हो रहा है। जिले की मंडियों में 14 अप्रैल तक साढ़े 18 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। मगर उठान मात्र एक लाख 59 हजार क्विंटल गेहूं का हो पाया है।
तीन मंडियों में उठान शून्य
मंडी - आवक क्विंटल में
भट्टूकलां - 1.38 लाख
भूना - 1.78 लाख
धारसूल कलां - 1.77 लाख
अन्य मंडियों में आवक व उठान, क्विंटल में
मंडी - आवक - उठान
फतेहाबाद - 2.78 लाख - 21 हजार
रतिया - 4.10 लाख - 24 हजार
टोहाना 4.60 लाख - 68 हजार
जाखल 2.15 लाख - 45 हजार
रोजाना 5 लाख क्विंटल की आवक
फिलहाल जिले भर की मंडियों में रोजाना औसतन 5 लाख क्विंटल गेहूं आ रहा है। बुधवार को 5 लाख 26 हजार क्विंटल गेहूं आया था। व्यापारियों की मानें तो आवक व उठान बराबर चलना चाहिए। यानी रोजाना उठान पांच लाख क्विंटल गेहूं का होना चाहिए। मगर फिलहाल काम बहुत सुस्ती से हो रहा है।