फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chhath Puja will conclude tomorrow

Fatehabad News: कल उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा छठ पूजा का समापन

Thu, 07 Nov 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja will conclude tomorrow

विज्ञापन
फतेहाबाद। छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का उपवास शुरू किया। इसको लेकर बुधवार को भी श्रद्धालुओं ने जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की।

सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गांव पीलीमंदोरी के पास छोटा घाट तैयार किया गया है, जबकि शहर के लोगों ने अंजली कॉलोनी में गड्ढा खोदकर घाट की व्यवस्था की है। छठ पर्व शुक्रवार सुबह सूर्योदय को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। फतेहाबाद अनाज मंडी में आए बिहार निवासी विष्णु, लालूराम, सुभाष, हरीश, नीलेश और जगतपाल आदि ने बताया कि छठ पर्व सबसे प्रमुख त्योहार है। यहां काम करने वाले लोग अपना काम छोड़कर घर नहीं जा सकते हैं। प्रशासन को नहरों पर घाट बनाने चाहिए ताकि छठ महापर्व मनाने में किसी भी प्रवासी को परेशानी न हो। फतेहाबाद शहर में घाट नहीं होने के कारण प्रवासियों को खुद अपने स्तर पर घाट तैयार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन











- ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने गांव पीलीमंदोरी के पास तैयार किया छोटा घाट, शहर में अंजलि कॉलोनी में गड्ढा खोदकर बनाया



छठ मैया को अर्पित किया भोग



श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ पूजा के दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन छठ मैया को रोटी, गुड़ की खीर और विभिन्न फलों का भोग अर्पित किया जाता है। भोग अर्पित करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। मंगलवार से छठ महापर्व प्रारंभ हो चुका है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से हुई। बुधवार को खरना पूजा की गई। खरना को लोहंडा भी कहा जाता है। इस दिन का छठ पर्व में विशेष महत्व है। इस अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। शाम को पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद गुड़ की खीर और आटे की रोटी बनाई गई, जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। व्रती महिलाओं ने प्रसाद के रूप में सबसे पहले इस खीर को ही ग्रहण किया। उसके बाद इसे लोगों में बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








36 घंटे का रखा जाता है निर्जला व्रत

बिहार निवासी शंकरलाल, गोबिंद व महेश कुमार ने बताया कि छठ पर्व पर भोजन के रूप में विशेष रूप से दाल, चावल, चने की दाल बनाई जाती है। छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव और छठ मैया की उपासना का पर्व है। इस दौरान 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। जिस दौरान श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य की पूजा करते हैं। मान्यता है कि सूर्य देव के आशीर्वाद से व्यक्ति को निरोगी जीवन प्राप्त होता है और छठ मैया की कृपा से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है। संतान के सुखी जीवन के लिए भी यह व्रत रखा जाता है। इसके रखने से मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed