{"_id":"d317680f77bc114088e80b8d9142d1bf","slug":"chemists-hit-print","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकानों पर मारा छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की दुकानों पर मारा छापा
fatehabad
Updated Mon, 14 Jul 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से सोमवार को आई ड्रग कंट्रोलर की टीम ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने दवाइयों और स्टॉक की जांच की। टीम ने जितने भी मेडिकल स्टोरों की जांच की, उनमें से एक भी दुकान का रिकॉर्ड सही नहीं मिला। टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उधर, छापामारी की सूचना से दिन भर मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
स्टेट ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. गिरधारी लाल सिंघल की अगुवाई वाली इस टीम रोहतक जोन के सीनियर ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा, फरीदाबाद के ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर संदीप खेलान, रेवाड़ी के ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान और मनदीप मान ड्रग कंट्रोलर रोहतक सहित कई अधिकारी शामिल थे। टीम ने दीप मेडीकोज, दीपक मेडिकल एजेंसी, गेरा मेडिकल सेंटर, आरबी मेडीकोज, सांवरिया मेडीकोज पर छापा मारा। टीम ने इनके गोदामों पर भी दवा और स्टॉक का रिकॉर्ड जांचा। सीनियर ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा ने बताया कि शहर के जिन मेडिकल स्टोरों और गोदामों पर छापे मारे गए, उनमें से सभी जगह रिकॉर्ड गलत पाया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। आला अधिकारियों को भी सूचना दी जाएगी। अगर दुकानदार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप
ड्रग कंट्रोलर की टीम ने शहर में जब छापामार कार्रवाई शुरू की तो मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई मेडिकल संचालक अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए। टीम ने ऐसी दुकानों पर पैनी नजर रखी और उन मेडिकल संचालकों को फोन करके जांच के लिए दुकान पर बुलाया। मनमोहन तनेजा ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
पंजाब हो नशीली दवाईयों की सप्लाई
ड्रग कंट्रोलर की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की वजह पंजाब में हो रही नशीली दवाइयों की सप्लाई को रोकना है। पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले हरियाणा के जिलों में बिक रही नशीली दवाइयां पकड़ी थी। इनमें रतिया भी शामिल है। इसी कारण सोमवार को ड्रग कंट्रोलर की टीम ने छापामार कार्रवाई की।