{"_id":"672e56d70b3a5925eb07f73d","slug":"checked-paddy-records-and-arrangements-in-jakhal-market-committee-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124724-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल मार्केट कमेटी में धान के रिकॉर्ड व व्यवस्था को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल मार्केट कमेटी में धान के रिकॉर्ड व व्यवस्था को जांचा
Fri, 08 Nov 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
जाखल मार्केट कमेटी में धान के रिकॉर्ड को जांचते डीसी द्वारा गठित टीम के सदस्य।
जाखल। धान खरीद कार्य अंतिम चरण में होने के चलते शुक्रवार को डीसी मनदीप कौर की ओर से गठित टीम ने जाखल मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंच कर धान खरीद के रिकॉर्ड व व्यवस्था की जांच की। इस दौरान टीम में शामिल जिला पंचायत अधिकारी अनूप सिंह, लेखा अधिकारी रविंद्र सिंह व जोगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
जाखल मार्केट कमेटी कार्यालय के रिकॉर्ड का निरीक्षण करने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर धान की फसल के लिए चेकिंग की गई। हालांकि, जाखल में जांच के दौरान किसी भी तरह की कोई खामी नजर नहीं आई है। इस संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि धान फसल बेचने के लिए किसानों के लिए की गई व्यवस्था की जांच की गई है।
इसके अलावा मंडी में खरीदी गई धान की उठान व किसानों की ओर से बेची गई धान फसल की राशि उनके खाते में पहुंचने की व्यवस्था को जांचा गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी यह जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की खामियां मिलने पर तुरंत प्रभाव से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर जाखल मार्केट कमेटी के सचिव बलवान सिंह भी मौजूद रहे।