फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheating of seven lakh rupees in the name of getting a job in the post department

डाक विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cheating of seven lakh rupees in the name of getting a job in the post department
डाक विभाग में नौकरी लगाने की एवज में करीब सात लाख रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने बिजली निगम के एएलएम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गांव हंसगा के मुकेश कुमार की शिकायत पर एएलएम वीरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार के आदेश पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि वह रतिया अनाज मंडी में मुनीम है। 25 जुलाई 2020 को रतिया के तहसील कार्यालय में वीरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। उक्त व्यक्ति ने उसके भाई राकेश को सरकारी नौकरी लगवाने के बारे में विश्वास दिलवाया था। नौकरी लगवाने की एवज में उससे 7 लाख रुपये मांगे, जिसके बदले में उसने अपने चेक देने की कही थी। शिकायतकर्ता ने एसपी को बताया कि एएलएम ने कहा था कि उसकी पहुंच ऊपर तक है और वह उसके भाई को डाक विभाग में नौकरी लगवा देगा। उसकी बातों में आकर 25 अगस्त 2020 को आढ़ती के खाता नंबर से आरटीजीएस द्वारा डेढ़ लाख रुपये व 23 अगस्त 2020 को साढ़े तीन लाख रुपये उसके एचडीएफसी बैंक की रतिया शाखा के खाते में डलवाए थे। उसने बताया कि वीरेंद्र कुमार ने उसे आरटीजीएस करवाने के बदले व नौकरी लगवाने पर विश्वास बनाने के लिए उसे अपने दो चेक नंबर 395 में 3 लाख रुपये तथा चेक नंबर 396 में 2 लाख रुपये भरकर दिए थे। 6 अक्तूबर 2020 को वीरेंद्र के कहने पर ही मंडी की दुकान नंबर 82 पर दो लाख रुपये दिए गए और इसके बदले में भी उसने 2 लाख का चेक एक्सिस बैंक रतिया शाखा का दिया। समयावधि के तहत उक्त व्यक्ति ने उसके भाई को नौकरी नहीं लगवाई, जिसके संदर्भ में कई बार बात भी की। हर बार आजकल की बात करता रहा। जब भाई को नौकरी लगवाने व उस द्वारा दिए गए पैसों की मांग करने लगे तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। संबंधित कर्मचारी से की गई बात की कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। उसे पता चला कि संबंधित व्यक्ति ने रतिया व आसपास के लोगों को विश्वास में लेकर काफी लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठ रखे हैं, जिस पर उसे भी विश्वास हो गया कि संबंधित कर्मचारी ने उनके साथ धोखा किया है। पुलिस ने उपरोक्त कर्मचारी के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोट
एसपी के आदेश पर एएलएम के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले की तह तक जाने के लिए प्रयास जारी है।
रूपेश चौधरी, प्रभारी, रतिया शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed