फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheated of Rs 6 lakh in the name of treatment by pretending to be nephew living in Canada

Fatehabad News: खुद को कनाडा में रह रहा भतीजा बताकर इलाज के नाम पर ठगे 6 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 6 lakh in the name of treatment by pretending to be nephew living in Canada
फतेहाबाद। साइबर क्राइम को ठग अब नए तरीके से अंजाम दे रहे हैं। खुद को कनाडा में रह रहा भतीजा बताकर बैंक के सुरक्षा गार्ड से करीब 6 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डीसी कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह के बयान पर धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में डीसी कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच में सुरक्षा गार्ड के तौर पर नियुक्त है। 23 अक्टूबर 2023 को पत्नी संदीप कौर के मोबाइल नंबर पर फोन आया और कहा कि पत्नी का भतीजा अवतार सिंह कनाडा से बोल रहा है। फोन करके कहा कि मां को हार्ट अटैक आया है और पैसों की जरूरत है। इसलिए बैंक खाते दे दो और वह उसमें 14 लाख रुपये डाल देगा। आरोप है कि बात करने वाले की आवाज भतीजा अवतार सिंह से मिलती थी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बैंक खाता नंबर भेज दिया और इसके बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि 14 लाख 73 हजार 100 रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके बाद उसने कहा कि 24 घंटे में रुपये खाते में क्रेडिट हो जाएंगे। इसके बाद उसे एसबीआई बैंक का खाता जो कि प्रकाश कुमार के नाम था वह भेज दिया और कहा कि जल्द चार लाख रुपये भेज दे। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल आई और कहा गया कि आरबीआई बैंक मैनेजर मुंबई से बोल रहे हैं और 14 लाख रुपये जो कनाडा से मंगवाए है वह टैक्स काटकर मिलेंगे। इसके बाद फिर कॉल आई और कहा कि इनकम टैक्स अधिकारी बोल रहे हैं और जो 14 लाख रुपये मंगवाए हैं उसका टैक्स देना होगा। फिर व्हाट्सएप कॉल आई और उसने कहा कि फूफा जी जल्द रुपये डॉक्टर को ट्रांसफर कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास करके उसने चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए इसके बाद फिर कॉल आई और उसने दो लाख रुपये डॉक्टर के खाते में ट्रांसफर किए। जब उसने बाद में अवतार सिंह की मां की तबीयत के बारे में पूछा तो पता चला कि वह बीमार ही नहीं है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके विश्वास में लेकर 6 लाख रुपये हड़प लिए। बता दें कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इसी साल अहलीसदर निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। खुद को कनाडा में वकील बताकर 16 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed