{"_id":"66d369562c3415f55b015e94","slug":"cheated-of-rs-18501-in-the-name-of-giving-credit-card-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-121692-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर 18,501 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर 18,501 रुपये ठगे
Sun, 01 Sep 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सतीश कॉलोनी निवासी एमएससी के छात्र को नया क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर उसके क्रेडिट कार्ड से 18,501 रुपये की ठगी का आरोप है।
पुलिस को दी शिकायत में सतीश काॅलोनी निवासी करण ने बताया कि एक ठग ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि यह बैंक आपको बढ़िया ऑफर के साथ क्रेडिट कार्ड दे रहा है। फोन करने वाले ने उससे पूछा कि उसके पास पहले कौन-सा क्रेडिट कार्ड है। इस पर उसने एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड होने की बात कही। काॅलिंग के दौरान ही उनके मोबाइल पर तीन ओटीपी आए और उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से दो बार में 18,501 रुपये कट गए। इसलिए उन्होंने साइबर अपराध संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।