फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Charge sheet against psychiatrist dropped, paving the way for promotion.

Fatehabad News: मनोचिकित्सक के खिलाफ चार्जशीट रद्द, पदोन्नति का रास्ता साफ

Wed, 31 Dec 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 31 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet against psychiatrist dropped, paving the way for promotion.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बना नशा मु​क्ति केंद्र। संवाद
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार के खिलाफ दायर चार्जशीट को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) सुधीर राजपाल द्वारा जारी किया गया। चार्जशीट रद्द होने के साथ ही मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश कुमार की पदोन्नति का रास्ता भी साफ हो गया है, जो लंबे समय से लंबित पड़ी थी।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार डॉ. गिरीश कुमार को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-7 के तहत आरोप पत्र जारी किया गया था। उन पर नशा मुक्ति जागरूकता शिविरों के आयोजन के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में सरकार की ओर से 13 जुलाई 2023 को पत्र जारी किया गया था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई 28 नवंबर 2025 को हुई जिसमें डॉ. गिरीश कुमार ने अपना पक्ष से रखा। उन्होंने बताया कि उन्हें 30 गांवों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने का लक्ष्य दिया गया था जबकि उन्होंने इससे कहीं अधिक 107 गांवों में अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान विभागीय टिप्पणियों, जांच रिपोर्ट और रिकॉर्ड पर उपलब्ध सभी तथ्यों पर विस्तार से विचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जवाबों को संतोषजनक मानते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया कि डॉ. गिरीश कुमार के खिलाफ जारी चार्जशीट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और इसे फाइल (रद्द) कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed