फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Changing weather patterns, chances of rain on Holi and Phag days

Fatehabad News: बदल रहा मौसम का मिजाज, होली और फाग के दिन बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Changing weather patterns, chances of rain on Holi and Phag days
फतेहाबाद। फतेहाबाद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। फतेहाबाद में वीरवार को जहां बादलवाही के कारण दो डिग्री तापमान गिरा तो वहीं शुक्रवार को मौसम खुलने व धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास दिनभर लोगों को हुआ। कई संस्थानों व घरों में पंखे भी चलते दिखाई दिए। हालांकि रात के समय तापमान में कुछ कमी आती है, जिस कारण हल्की ठंड का एहसास भी होता है। इस बीच मौसम विभाग ने दावा किया है 24 व 25 मार्च के दिन बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। दिन में सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। राजस्थान से सटा होने के कारण फतेहाबाद में सर्दी व गर्मी जल्द आती है। राजस्थान की तपती रेत से निकलने वाली हवाओं का असर फतेहाबाद में भी देखा जाता है। यही कारण है कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 व 25 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं न कहीं छिटपुट बारिश भी होगी। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी से किसान परेशान हैं। उनकी फसल पककर तैयार है और सरसों के बाद अब गेहूं कटाई का दौर जारी होगा। ऐसे में बारिश कटाई में खलल डाल सकती है।
विज्ञापन

कोट

फतेहाबाद में मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाही तथा एक- दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed