{"_id":"660af4b94a2dbdb4760f4d60","slug":"changes-in-weather-sometimes-cloudy-and-sometimes-sunny-increasing-heat-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-114996-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मौसम में हो रहा बदलाव, कभी बादलवाही तो कभी धूप बढ़ा रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मौसम में हो रहा बदलाव, कभी बादलवाही तो कभी धूप बढ़ा रही गर्मी
Mon, 01 Apr 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कभी बादलवाही छा जाती है, तो कभी कड़ी धूप गर्मी का अहसास करवाने लगती है। सोमवार को बादलवाही के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा था, वहीं सोमवार को घटकर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम के समय ठंडी हवा चली, जिसने मौसम सुहावना हो गया।
-- -- -- -- -- -
बारिश से सरसों को हो सकता है नुकसान
इस समय खेतों में सरसों की कटाई व कढ़ाई में जुटे किसान बारिश नहीं आने की प्रार्थना करते नजर आए। गांव मेहूवाला के किसान ओमप्रकाश, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, ढिंगसरा के दिलबाग सिंह, रणसिंह, भोडियाखेड़ा के संजय कुमार, रामसिंह, खैरातीखेड़ा के आत्माराम ने बताया कि इस समय सरसों की कटाई का काम चल रहा है। साथ ही सरसों की कढ़ाई भी चल रही है। ऐसे में अगर बारिश आई तो खेती का काम प्रभावित होगा। फसल में नमी आ जाएगी और मंडी में ले जाने में भी दिक्कत होगी। इसके अलावा गेहूं की कटाई भी इसी सप्ताह तक शुरू होनी है, ऐसे में बारिश आई तो गेहूं की कटाई का काम भी प्रभावित होगा।
-- -- -- -- -- -
4 अप्रैल से बदलेगा मौसम : डॉ.खीचड़
:: राज्य में मौसम 3 अप्रैल तक खुश्क रहेगा। मगर बीच-बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार