{"_id":"674390574c2571d12906af2d","slug":"challans-issued-to-74-drivers-who-changed-lanes-and-drove-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-125489-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लेन बदल कर वाहन चलाने वाले 74 वाहन चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लेन बदल कर वाहन चलाने वाले 74 वाहन चालकों के काटे चालान
Mon, 25 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
गांव खारा खेड़ी के हिसार-फतेहाबाद नाके पर वाहनों की जांच करती यातायात पुलिस।
फतेहाबाद। हादसों को रोकने के लिए गलत ढंग से लेन बदल करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। जिला यातायात की 5 पुलिस टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 74 चालान किए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन चेंज तथा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। जिला पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों को सुचारू रूप से आवागमन हेतु सभी यातायात नियमों का पालन करे। निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं। अंडर ऐज बच्चों को वाहन चलाने को न दें, निर्धारित गति सीमा पर ही अपना वाहन चलाएं।
इसके अतिरिक्त जिला पुलिस द्वारा शहर में बिना नंबर प्लेट या बिना हाई सिक्योरिटी के नंबर प्लेट वाहन, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गलत पार्किंग में वाहन मिले तो यातायात पुलिस द्वारा उनका चालान किया जाएगा। जिला पुलिस का सहयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।