{"_id":"67cb349af74715485e0b15b8","slug":"chairman-khinchi-met-the-municipal-bodies-minister-amidst-the-displeasure-of-the-councilors-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130366-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चेयरमैन खिंची पार्षदों की नाराजगी के बीच नगर निकाय मंत्री से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चेयरमैन खिंची पार्षदों की नाराजगी के बीच नगर निकाय मंत्री से मिले
Fri, 07 Mar 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नगर निकाय मंत्री को मांगपत्र सौंपते नप के चेयरमैन राजेंद्र खिंची
फतेहाबाद। नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल से चंडीगढ़ में मुलाकात की। पार्षदों की नाराजगी के बीच चेयरमैन ने मंत्री के साथ शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की है और एजेंडे मंत्री को सौंपे।
जिसमें फतेहाबाद के नगर परिषद भवन को तोड़कर तीन मंजिला बहुउद्देशीय भवन बनाने, शहर के सभी चौराहों के सुंदरीकरण और बाहरी कॉलोनियों में जल्द से विकास कार्य शुरू करवाने की मांग शामिल है।
चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि शहर की बाहरी कॉलोनियों में जल्द काम शुरू हो जाएगा। टेंडर फाइनल हो गया है। सात करोड़ रुपये की लागत से गलियों का निर्माण होगा। मंत्री ने इस दौरान नगर निकाय के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
वीरवार को 17 पार्षदों ने की थी बैठक
बता दें कि वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में उपप्रधान सविता टुटेजा समेत 17 पार्षदों ने बैठक की थी। इस बैठक में पार्षदों ने 11 मार्च को होने वाली बजट बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। पार्षदों का कहना है कि हर माह बैठक नहीं बुलाई जा रही है और न ही पिछले कामों की समीक्षा हो रही है। इसके अलावा शहर में विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं।
चेयरमैन साथ हैं तो हर माह बुलाए बैठक : पार्षद
अगर नगर परिषद चेयरमैन साथ हैं तो हर माह हाउस की बैठक बुलाई जाए। इसके अलावा पिछली बैठक के निर्णयों को लेकर समीक्षा की जाए। बैठक को लेकर औपचारिकता न की जाए।
- मोहन लाल नारंग, पार्षद, वार्ड नंबर 12
मैं पार्षदों के साथ हूं : चेयरमैन
पार्षदों की मेरे साथ कोई नाराजगी नहीं है। मैं पार्षदों के साथ हूं। मिलकर शहर के विकास कार्य करवाए जाएंगे। बजट बैठक होगी उसमें सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद