{"_id":"672680cbafb2dfb1a5036904","slug":"central-pollution-control-board-team-inspected-stubble-management-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-124444-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पराली प्रबंधन का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पराली प्रबंधन का निरीक्षण किया
Sun, 03 Nov 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
गांव हसंगा के प्रगतिशील किसान सूरजभान से पराली प्रबंध के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। गांव हसंगा तहसील के खेतों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली से आई टीम ने किसानों द्वारा किए जा रहे पराली प्रबंधन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. गोकुल कुमार व एडीओ कृषि अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद डॉ. दीपक कुमार ने किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपने खेतों में पराली प्रबंधन दो तरीके से कर सकते हैं। बेलर मशीन से गांठें बना कर व सुपर सीडर से धान के अवशेषों को जमीन में मिलाकर जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाकर फसल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ प्रगतिशील किसान सूरजभान सिहाग, राजेंद्र सिंह, रोहतास, सुनील कुमार व गांव के अन्य किसान मौजूद रहे।