{"_id":"6557ab11818226593f066e17","slug":"center-did-not-give-its-share-three-months-honorarium-will-be-issued-to-the-cook-with-a-deduction-of-rs-600-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-8483-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: केंद्र ने नहीं दिया हिस्सा, 600 रुपये कटौती के साथ कुक को जारी होगा तीन माह का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: केंद्र ने नहीं दिया हिस्सा, 600 रुपये कटौती के साथ कुक को जारी होगा तीन माह का मानदेय
विज्ञापन
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को मिड डे मील देते हुए कर्मचारी।
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील तैयार करने वाली कुक कम हेल्पर्स के लिए केंद्र सरकार ने अपने हिस्से का मानदेय जारी नहीं किया है। इस बार कुक को 600 रुपये कटौती के साथ 6400 रुपये प्रति माह के हिसाब से मानदेय जारी होगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने अगस्त से अक्टूबर माह तक का मानदेय जारी किया है। शिक्षा विभाग कुक को सात हजार रुपये मासिक के हिसाब से मानदेय जारी करता है। जिले में 1487 कुक कार्यरत है। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में राशन न होने के चलते विद्यार्थियों को बिस्कुट देकर काम चलना पड़ रहा है। विभाग ने अब आटे की जगह गेहूं की सप्लाई शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो रतिया, टोहाना और जाखल खंड में गेहूं सप्लाई का काम पूरा हो गया है जबकि फतेहाबाद और भट्टू, भूना खंड में शुरू होना है। स्कूल इंचार्ज ने आटा लेने से मना किया था और गेहूं की डिमांड भेजी गई थी।
कुकिंग कोस्ट नहीं मिली, कैसे बनेगा राशन
शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील को लेकर बेशक कुक का मानदेय जारी कर दिया है और राशन पहुंचना शुरू हो गया है लेकिन कुकिंग कोस्ट जारी नहीं हुई है। ऐसे में कुकिंग कोस्ट के बिना मिड-डे मील कैसे तैयार होगा। अक्तूबर माह की कुकिंग कोस्ट अभी तक जारी नहीं हुई है।
कोट
शिक्षा विभाग ने कुक को मानदेय जारी कर दिया है और राशन पहुंचना शुरू हो गया है। लेकिन कुक को सात हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। लेकिन केंद्र सरकार से शेयर न मिलने के चलते स्टेट की तरफ से 6400 रुपये प्रति माह के हिसाब से जारी कर दिया गया है। स्कूलों में आटा की जगह गेहूं भी पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी