फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Celebrations mark pension restoration, elderly honoured with 100 rupees and laddus

Fatehabad News: पेंशन बहाली पर जश्न, 100-100 रुपये और लड्डू देकर बुजुर्गों का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Celebrations mark pension restoration, elderly honoured with 100 rupees and laddus
फतेहाबाद। बुजुर्गों को 100 रुपये व लड्डू खिलाकर सम्मानित करते सुनैना चौटाला। स्त्रोत इनेलो कार्
फतेहाबाद। जाट धर्मशाला में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने विजय दिवस मनाया और बुजुर्गों की पेंशन बहाली को जनता के संघर्ष की जीत बताया। महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने की।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवी लाल द्वारा शुरू गई की पेंशन योजना का उल्लेख करते हुए बुजुर्गों को 100-100 रुपये और लड्डू देकर सम्मानित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि बुजुर्गों के मान-सम्मान से जुड़ी नीतियों में किसी तरह की छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में युवाओं, किसानों और महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं हुए।
विज्ञापन

सुनैना ने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन में कटौती का जनविरोधी फैसला लिया था, इसके खिलाफ पार्टी ने सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष किया। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत का परिणाम बताया कि सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। इस दौरान पत्रकारों ने ने जब पार्टी के वरिष्ठ नेता संपत सिंह पर पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला द्वारा कसे गए तंज पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो में छोटे-बड़े सभी का बराबर सम्मान है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी घोषणाओं के बाद पीछे हटने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, जगदीश झाझड़ा, हरबंस खन्ना, फतेहाबाद हलका प्रभारी सतपाल सिद्धू, हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, टोहाना हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, सुमनलता सिवाच सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed