फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CBNOT machine damaged in civil hospital, investigation of TB samples stopped

नागरिक अस्पताल में सीबीनॉट मशीन हुई खराब, टीबी सैंपलों की जांच रुकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
CBNOT machine damaged in civil hospital, investigation of TB samples stopped
नागरिक अस्पताल में टीबी सैंपल रिपोर्ट का इंतजार करते लोग। - फोटो : Fatehabad
टीबी का पता लगाने के लिए नागरिक अस्पताल में सीबीनॉट मशीन से होने वाली सैंपलों की जांच रूक गई है। जांच के लिए नागरिक अस्पताल में लगाई गई सीबीनॉट मशीन खराब हो गई है। पिछले कई दिनों से मशीन में एक समय में दो सैंपलों की जांच हो रही थी अब दो सैंपलों की जांच भी नहीं हो पा रही है। मशीन ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है। सीबीनॉट मशीन एक समय में चार सैंपलों की जांच कर सकती है।
विज्ञापन

टीबी बीमारी का गंभीरता से पता लगाने के लिए डॉक्टर सीबीनॉट मशीन से सैंपल की जांच के लिए परामर्श करते है। अस्पताल में रोजाना 80 से 100 सैंपल की जांच सीबीनॉट से की जाती है। लेकिन अब मशीन खराब होने के कारण मरीजों को टीबी जांच के लिए परेशानी हो रही है। लैब में सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। हालांकि लैब कर्मचारी ट्रनेट मशीन से सैंपल की जांच का दावा कर रहे हैं। लेकिन सैंपल रिपोर्ट का मरीजों को एक से दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टीबी संक्रमण का बारीकी से पता लगाती है सीबीनॉट मशीन
टीबी की साधारण जांच में कई बार पता नहीं चल पाता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने सीबीनॉट से सैंपलों की जांच अनिवार्य कर रखी है। सीबीनॉट मशीन से टीबी का बारीकी से पता चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले चार सालों में मिले टीबी मरीज
वर्ष टीबी मरीज मिले
2017 1347
2018 2034
2019 2429
2020 2096
टीबी मरीजों की ये हुई मौतें
वर्ष मौत हुई
2017 65
2018 140
2019 220
2020 140
कोट
नागरिक अस्पताल में सीबीनॉट मशीन खराब होने का पता चला है। इस संबंध में मुख्यालय में बता दिया गया है। मुख्यालय से ही इंजीनियर भेजा जाएगा। पहले दो पार्ट खराब थे और चारों ही पार्ट खराब हो गए हैं।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed