फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CBC machine broken since last five days, investigation is being done with small machine installed in blood bank

Fatehabad News: सीबीसी यंत्र पांच दिन से खराब, ब्लड बैंक में लगी छोटी मशीन से हो रही जांच

Mon, 01 Apr 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
CBC machine broken since last five days, investigation is being done with small machine installed in blood bank
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को कभी दवाइयां न मिलने पर निराशा हो रही है तो कभी खून जांच के लिए ही धक्के खाने पड़ रहे हैं। वायरल बुखार के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की ओपीडी दोगुना हो चुकी है लेकिन यहां जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल में पिछले पांच दिनों से सीबीसी मशीन बंद है, क्योंकि लोड ज्यादा बढ़ने के कारण खराबी आई गई है जो कि अभी तक ठीक नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसके चलते अस्पताल में मरीजों के खून के सैंपल जांच के लिए ब्लड बैंक में लगी छोटी सीबीसी मशीन पर करवाए जा रहे हैं। इसके चलते मरीजों को समय पर रिपोर्ट नहीं मिल रही है। हालात ये है कि मरीजों को एक-एक दिन बाद रिपोर्ट मिल पा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लैब में लगी सीबीसी मशीन की क्षमता 200 से 250 सैंपलों की है लेकिन इन दिनों में आंकड़ा 550 से 600 तक पहुंच रहा है। इसके चलते मशीन हैंग हो रही है। हालात ये है कि कई मरीजों को बिना सैंपल दिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। सोमवार को आम दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या भी दोगुना हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
उपहार में मिली मशीन की भी नहीं कद्र, नहीं खरीदी किट

नागरिक अस्पताल को निजी कंपनी द्वारा उपहार में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन दी गई थी। ये मशीन करीब 6 माह पहले दी गई थी। इस मशीन में एक घंटे में 40 सैंपलों की जांच हो सकती है। लेकिन हालात ये है कि विभाग जांच किट नहीं खरीद पाया है। अस्पताल के पास बजट नहीं है।

---------
अस्पताल को मशीन मिली है लेकिन उसके लिए किट खरीदी जानी है। डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। इसके अलावा सीबीसी मशीन के लिए किट भी मंगवाई गई है जो दिक्कत है वह दूर हो जाएगी। सैंपल ज्यादा होने के कारण दिक्कत आ रही है।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed