फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Caught 9 fake candidates giving exam instead of others, three supervisors relieved

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 9 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, तीन सुपरवाइजर रिलीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Caught 9 fake candidates giving exam instead of others, three supervisors relieved
फतेहाबाद स्थित परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करते डीसी प्रदीप कुमार। साथ हैं डीईओ दयानंद सिहाग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। दसवीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा में नकल रोकने में नाकाम रहे तीन सुपरवाइजरों को रिलीव कर दिया गया है। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने गांव भूथन कलां स्थित स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 9 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इन सभी 9 परीक्षार्थियों के स्थान पर हिसार और जींद के निवासी परीक्षा दे रहे थे। जिन परीक्षार्थियों के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी मिले हैं, वे सभी निजी स्कूल में पढ़ते हैं। फ्लाइंग टीम की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से यहां दो सुपरवाइजर रिलीव कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं डीईओ दयानंद सिहाग के साथ शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का डीसी प्रदीप कुमार ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा में ड्यूटी दे रहे सभी कर्मचारियों को नकल रहित परीक्षा करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वाइस चेयरमैन फ्लाइंग ने फतेहाबाद शहर स्थित ब्वॉयज स्कूल में निरीक्षण किया। यहां फ्लाइंग सदस्यों ने एक परीक्षार्थी से पर्चियां बरामद की। वहीं, गांव खाबड़ा स्थित स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों द्वारा शोर ज्यादा मचाए जाने पर डीईओ फ्लाइंग ने सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया।
विज्ञापन

9 फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
शिक्षा विभाग की ओर से भूथन कलां स्थित परीक्षा केंद्र में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। सदर थाना पुलिस ने केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने 9 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े थे। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। मंगलवार को तीन सुपरवाइजर भी रिलीव किए गए हैं। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए बोर्ड प्रशासन व शिक्षा विभाग तत्पर है।
-दयानंद सिहाग, डीईओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed