फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cast word in portal fatehabad news

वाल्मीकि समाज के जाति के कॉलम में आपत्तिजनक शब्द लिखने पर नाराजगी

Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
cast word in portal fatehabad news
हरियाणा सरकार द्वारा कॉमन इलीजिबिलीटी टेस्ट में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के रजिस्ट्रेशन पोर्टल में जाति के कॉलम में दलित समाज के लिए डाले गए शब्दों से परेशान वाल्मीकि समाज के युवाओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार के लिपिक को राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि पिछले कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार द्वारा एक योजना जारी की गई है, जिसके तहत कॉमन इलीजिबिलीटी टेस्ट में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाना होता है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल में जाति/कास्ट के कॉलम में एससी के साथ सब कास्ट में वाल्मीकि व अन्य शब्दों को डाला गया है जोकि जातिसूचक आपत्तिजनक शब्द हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज को बार-बार अपमानित करने के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी व शब्दों का इस्तेमाल करके वाल्मीकि समाज की भावनाओं को आहत करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मनोज आदिवासी ने बताया कि हाईकोर्ट ने भी इन शब्दों के इस्तेमाल को गलत करार दिया हुआ है और इन शब्दों का कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। फिर भी इन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करके वाल्मीकि समाज को अपमानित किया जा रहा है। इस कृत्य से समस्त वाल्मीकि समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इससे पूरे वाल्मीकि समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे ज्ञापन के माध्यम से अपील करते हैं कि उपरोक्त पोर्टल से इन शब्दों तुरत प्रभाव से हटवाया जाए। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मनोज आदिवासी, जगदीश आनार्य, सुभाष द्रविड, नीरज अटवाल, सागर, साहिल, विकास, आकाश, रमन, संजय, रोकी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed