फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash, illegal pistol and seven cartridges recovered from gambling people

Fatehabad News: जुआ खेलते लोगों से नकदी, अवैध पिस्तौल व सात कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cash, illegal pistol and seven cartridges recovered from gambling people
भट्टू कलां। पुलिस ने ठुईयां रोड पर बनी ढाणी में गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलते 10 लोगों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में भट्टू कलां पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख 43 हजार 500 रुपये की जुआ राशि, एक अवैध पिस्तौल व सात कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम को जुआ खेलने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 10 लोगों में से सात को मौके पर काबू कर लिया, जबकि तीन लोग भाग गए। काबू किए गए लोगों में बलवान सिंह निवासी सुरवरा, प्रेम सिंह निवासी कापड़ो, अमरजीत सिंह निवासी कालीरावण, राजेश कुमार निवासी मंडी आदमपुर, संदीप पाल निवासी अशोक नगर महम, बलवान सिंह निवासी उचाना, हरिओम निवासी खरड़ अलीपुर शामिल हैं। भागे हुए व्यक्तियों में से किसी एक से अवैध पिस्तौल व सात कारतूस वहीं गिर गए, जो पुलिस ने बरामद कर लिए। बरामद हथियार सुनील कुमार निवासी जांडली कलां के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed