फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash and mobile snatched from CSC operator, case registered

Fatehabad News: सीएससी संचालक से छीनी नकदी व मोबाइल, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cash and mobile snatched from CSC operator, case registered
फतेहाबाद। गांव दौलतपुर के पास सीएससी संचालक से दो युवक नकदी छीनकर फरार हो गए। मामले में सीएससी संचालक शिव नगर निवासी तरुण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीएससी संचालक तरुण कुमार ने बताया कि वह गांव हांसपुर में सीएससी सेंटर चलाता है। 12 जुलाई की शाम को जब वह हांसपुर से अपने घर आ रहा था तो गांव दौलतपुर के पास कच्चे रास्ते पर मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक बाइक पर आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। तरुण ने बताया कि बाइक सवार एक युवक ने उसका बैग छीन लिया। वहीं, दूसरे युवक ने उसका मोबाइल व 13 हजार की नकदी छीन ली। पीड़ित ने बताया कि युवक उससे 15 हजार की नकदी व एक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed