{"_id":"64f22c4255087d5c1a042ebc","slug":"cash-and-gold-silver-jewelery-worth-four-and-a-half-lakh-rupees-stolen-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-4726-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और सोने- चांदी के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और सोने- चांदी के जेवरात चोरी
Fri, 01 Sep 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलोनी में चंद्रभान बंसल के घर छत पर पुलिस टीम जांच पड़ताल करते हुए
भूना। अनाज मंडी के पास अग्रवाल कॉलोनी में वीरवार रात को चोर ने दीवार फांद कर घर में घुसकर पांच लाख के करीब चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था और दूसरे कमरे में सोए हुए थे।
सीसीटीवी की फुटेज में चोर कोठी के अगले हिस्से से दीवार पर चढ़कर घर में प्रवेश करता हुआ और टी-शर्ट भी बदलकर बाहर निकलता नजर आया है। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह एएसपी सृष्टि गुप्ता मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोर का सुराग लगाने के लिए सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज डॉ.जोगिंदर सिंह को मौके पर बुलाया, जिन्होंने चोरी स्थल पर कई जगह से फिंगर प्रिंट उठाए।
पुलिस ने चंद्रभान बंसल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में चंद्रभान बंसल ने बताया कि वीरवार की रात को भोजन करने के बाद परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। रात्रि के लगभग एक बजकर 48 मिनट पर चोर कोठी के अगले हिस्से से घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ने स्टोर रूम व दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी को खोलकर साढ़े चार लाख रुपये की नगदी व 50 हजार से अधिक के सोने- चांदी के जेवरात चोरी करके ले गया। जब सुबह परिवार के लोग उठे तो घर के कमरे खुले देखकर दंग रह गए, अंदर अलमारी खुली हुई थी और जमीन पर सामान बिखरा पड़ा था। चंद्रभान बंसल व उसके दूसरे भाइयों ने चोरी की घटना को लेकर थानाध्यक्ष को मोबाइल फोन पर सूचना दी। चोरी वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी सृष्टि गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने चोरी हुए सामान की डिटेल ली और पुलिस कर्मियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान के लिए दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़ित चंद्रभान की शिकायत पर अज्ञात में चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।