फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cases of burning stubble are not stopping

प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद नहीं थम रहे पराली जलाने के मामले, 14 और किसानों पर मुकदमा

Wed, 14 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cases of burning stubble are not stopping
जिला प्रशासन व कृषि विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद जिले के किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं में कमी आती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को भी पुलिस विभाग ने जिलेभर के 14 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। फतेहाबाद जिले में अभी तक पराली जलाने के आरोप में कुल 47 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार को पुलिस ने फतेहाबाद जिले के जिन 14 किसानों पर पराली में आग लगाने के मामले दर्ज किए हैं उनमें सबसे अधिक रतिया में 5, टोहाना में 4, फतेहाबाद में 1, जाखल में 1 व भूना के 3 किसानों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इन गांवों में जली पराली और दर्ज हुए मुकदमे
टोहाना पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारी रीतु की शिकायत पर गांव सिंबलवाला के किसान पर मामला दर्ज किया है। किसान पर आरोप है कि उसने 10 अक्टूबर को धान की पराली में आग लगाई। जिसका कृषि विभाग ने ट्रेस कर लिया था। एक अन्य मामले में कृषि अधिकारी विजेंद्र मलिक की शिकायत पर गांव दमकोरा के किसान पर मामला दर्ज किया है उस पर आरोप है कि उसने 13 अक्तूबर को पराली में आग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद सदर पुलिस ने कृषि विभाग के एडीओ सुरेश कुमार की शिकायत पर गांव भिरडाना की महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल जिस खेत में धान की पराली जली वो खेत इसी महिला के नाम पर है। उधर रतिया पुलिस ने घासवां गांव में कृषि अधिकारी संदीप की शिकायत में पांच किसानों पर मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि सूचना मिलने पर वो जब निरीक्षण के लिए घासवां गांव पहुंचे तो उस वक्त भी अलग अलग खेतों में किसानों ने पराली में आग लगा रखी थी। इसी तरह जाखल पुलिस ने कृषि अधिकारी अमृतपाल सिंह की शिकायत पर गांव म्योंद निवासी महिला के खिलाफ पराली में आग लगाने का मामला दर्ज किया है। वही सदर टोहाना पुलिस ने एडीओ परविंद्र सिंह की शिकायत पर गांव नन्हेडी के किसान पर मामला दर्ज किया है। वही सदर टोहाना पुलिस ने इसी अधिकारी की शिकायत पर गांव नन्हेड़ी के ही किसान पर मामला दर्ज किया है।

भूना में पराली जलाने की घटना 25 सितंबर की है और उसपर भूना एडीओ शैलेंद्र की शिकायत पर अब जाकर मामला दर्ज किया गया है। भूना पुलिस ने कृषि अधिकारी धर्मवीर की शिकायत पर गांव सांचला के दो किसानों पर पराली में आग लगाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed