Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered under old law in cyber police station, police said - old case

Fatehabad News: साइबर थाने में पुराने कानून के तहत केस दर्ज, पुलिस बोली- पुराना मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered under old law in cyber police station, police said - old case
फतेहाबाद के सदर थाना में कार्रवाई करती हुई एएसआई चंद्रकांता
फतेहाबाद। अपराधों को लेकर सोमवार से नए कानून लागू हो गए। नए कानूनों को लेकर सोमवार को पहले दिन थानों में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से लेकर कोर्ट में वकीलों के बीच चर्चा का विषय रहा। जिले में सोमवार को शाम तक 12 थानों में से एक ही थाने में मामला दर्ज हुआ। साइबर क्राइम थाने में पुराने कानून के तहत ही धोखाधड़ी व चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया। ये मामला हिजरावां खुर्द निवासी रमेश की शिकायत पर दर्ज हुआ।
विज्ञापन


रमेश सिंह का आरोप था कि कोई व्यक्ति 1 जून को उसका मोबाइल चोरी करके ले गया। मोबाइल में दस्तावेज थे और पंजाब नेशनल बैंक खाते में जो नंबर रजिस्टर्ड है वह था। इसके बाद उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम थाना के जांच अधिकारी सोहन सिंह का कहना है कि उन्हें निर्देश है कि घटना अगर एक जुलाई से पहले की है तो पुराने कानून के अनुसार मामला दर्ज कर सकते हैं। वहीं पुलिस जांच अधिकारियों का कहना है कि नए कानून को लेकर उन्हें 24 दिन का प्रशिक्षण मिल चुका है। जिसमें सुनारिया, मधुबन और भौंडसी प्रशिक्षण स्थल शामिल है। लेकिन अभी समझने में समय लगेगा। दूसरी वजह ये है कि जांच अधिकारियों की काफी कमी है, अन्य कार्यों का भी बोझ है। जिले में 173 महिला पुलिसकर्मी है। जिसमें 22 इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर, 16 एएसआई, 33 हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायत में दिए बयान से मुकर गए तो होगी कार्रवाई
डीएसपी जयपाल सिंह का कहना है कि नए कानून से फायदा होगा। बेवजह की शिकायतों में कमी आएगी। अगर कोई शिकायत देता है और बाद में अपने बयान से मुकर जाता है तो कार्रवाई होगी। इसके अलावा गवाह पर भी कार्रवाई संभव है। ई एफआईआर और जीरो एफआईआर की आम लोगों को सुविधा दी गई है। आम लोगों को केस संबंधित स्टेटस भी मिलेगा और तय समय में न्याय भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ये हैं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति
पद स्वीकृत पद कार्यरत
एसपी 1 1
अतिरिक्त एसपी 1 0
डीएसपी 6 5
इंस्पेक्टर 21 19
एसआई 83 76
एएसआई 119 122
हेड कांस्टेबल 210 167
कांस्टेबल 903 724
नए कानून से समय पर मिलेगा न्याय
पहले जो कानून बने थे वह काफी पुराने हो चुके थे और उनके बदलाव की जरूरत थी। अब नई तकनीक आ गई है। अपराध भी नए तरीके आ गए हैं, अपराधियों ने अपराध करने के तरीके नए-नए खोज लिए है। न्याय मिलने में भी समय लग रहा था लेकिन अब समय सीमित कर दिया है। ई एफआईआर की गई है, जिससे फायदा मिलेगा। कई कानून ऐसे हैं जिनकी आज के समय उपयोगिता नहीं रह गई थी। आज के समय के अनुसार कानून लागू किए गए हैं।

-योगेश मेहता, एडवोकेट


पुलिस को ज्यादा अधिकार दिए गए
कानून को तैयारी करके नहीं बनाए है। जल्दबाजी में कानून बनाए गए है। इसको लेकर बहस नहीं हुई है। बिना बहस के कानून पास किए गए है। पुलिस को ज्यादा अधिकार दिए गए है और आम आदमी के अधिकारों पर कटौती की गई है। पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत होती थी जो कि अब 90 दिन की गई है। पहले कुछ केसों में ही मृत्यु दंड होता था लेकिन अब मृत्यु दंड कई केसों में लागू कर दिया है। पुलिस राज बना दिया गया है। नए कानूनों में बदलाव किया जाए और मौलिक अधिकारों को न छीना जाए।
- देवीलाल, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed