फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered of misdeed with a teenager

किशोराा से दुष्कर्म का केस दर्ज

Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case registered of misdeed with a teenager
गांव बरसीन के पास सड़क किनारे मिली एक दिन की बच्ची के मामले में पुलिस ने एक मुकदमा और दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर किशोरी को गर्भवती करने के आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा आईपीसी के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक राजस्थान का रहने वाला है। शिकायत में कहा गया है कि करीब आठ नौ महीने पहले आरोपी युवक उनके यहां आया था और उसने लड़की के साथ रात को दुष्कर्म किया था। उसी से लड़की गर्भवती हुई। लड़की की उम्र 15 साल बताई गई है। बच्ची को जन्म देने वाली लड़की के परिजनों ने बच्ची को सड़क किनारे फेंक दिया था इसलिए शहर पुलिस नाबालिग लड़की के पिता, ताऊ, ताई और दादी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी तक लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। महिला थाना प्रभारी कविता ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

यह मामला बीते शुक्रवार का है। गांव बरसीन के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिली थी जिसके साथ नाल भी जुड़ी हुई थी। बच्ची को पुलिस ने नागरिक अस्पताल की नर्सरी में दाखिल करवाया और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बच्ची को जन्म देने वाली अविवाहित व नाबालिग लड़की थी। समाज में अपनी इज्जत बचाने के लिए जन्म देने वाली लड़की के परिवार के लोगों ने मिलकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। जांच के बाद इस मामले में लड़की की आरोपी दादी, पिता, ताऊ और ताई को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि डिलिवरी एक निजी अस्पताल के बाथरूम में हुई थी। इसके बाद अस्पताल के बाहर की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति व एक महिला निर्माणाधीन कोठी से कट्टा नुमा बैग लेकर आ रहे हैं। घटना के दो दिन बाद डीएसपी सतेंद्र कुमार ने मामले का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन

ऐसे हुआ था मामले का खुलासा : जब पता चला कि बरसीन के पास एक नवजात बच्ची लावारिस पड़ी मिली है तो एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने खुद पुलिस को जानकारी दी। फतेहाबाद के ठाकर बस्ती स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के साथ कुछ लोग आए और उन्होंने कहा कि इसे पेट में दर्द है। उन्होंने पेट दर्द का इंजेक्शन दे दिया। महिला इसके बाद बाथरूम में गई तो वहां पर उसने बच्ची को जन्म दे दिया और फिर वे वहां से चले गए। यहीं से सुराग मिला और मामले का पटाक्षेप होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को गोद लेने आईं संस्थाएं : फिलहाल बच्ची नागरिक अस्पताल में दाखिल है। उसका स्वास्थ्य सामान्य है। हालांकि उसे ऑक्सीजन दे जा रही है। इस बच्ची को गोद लेने के लिए दो तीन संस्थाएं आगे आई हैं। इनमें एक संस्था सिरसा की भी है, जो बच्ची के पालन पोषण की जिम्मेदारी उठाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed