फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered for kidnapping of 12th class student

Fatehabad News: 12वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case registered for kidnapping of 12th class student
भूना। भूना खंड के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गांव कानीखेड़ी निवासी संदीप उर्फ बिल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत केस दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है और उसे कानीखेड़ी का संदीप उर्फ बिल्ला बहला फुसलाकर दो अन्य युवकों की मदद से गाड़ी में घर से ले गया। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उसकी तलाश के लिए काफी प्रयास किए। परंतु उसकी बेटी का कहीं भी सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर गीता देवी ने महिला की शिकायत पर मुख्य आरोपी संदीप उर्फ बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज करके छात्रा की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रामपाल लोहचब ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed