फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against seven for vandalism in hotel

Fatehabad News: होटल में तोड़फोड़ के मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven for vandalism in hotel
फतेहाबाद। शहर के चिल्ली झील शास्त्री नगर में स्थित एक होटल में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चानन वर्मा की शिकायत पर आरोपी ज्ञान सिंह, सरदूल सिंह, ज्ञान सिंह का लड़का, बंटी, प्रवीन, पप्पू, काला भिन्ना निवासी पशु अस्पताल के पीछे शास्त्री नगर व 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चानन वर्मा ने बताया कि 10 जून की दोपहर को बेटे डेविड के साथ अपने होटल में मौजूद था। इस दौरान उक्त आरोपी हथियारों के साथ आए और होटल खाली करने की धमकी दी। इसके बाद वह डर के चलते बेटे के साथ मौके से भाग गया। आरोपियों ने हथियारों के साथ होटल में तोड़फोड़ की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आरोपी गल्ले में रखी 37 से 38 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed