{"_id":"6669f24feb961a4526093ee4","slug":"case-registered-against-seven-accused-for-beating-the-father-of-a-young-man-doing-love-marriage-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-117920-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रेम विवाह करने वाले युवक के पिता की पिटाई के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रेम विवाह करने वाले युवक के पिता की पिटाई के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
भूना। गांव जांडलीखुर्द में युवक-युवती के अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक के पिता की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने युवती पक्ष के शीलू पूनिया समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल को मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पीड़ित के परिवार ने पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई थी।
पुलिस शिकायत में घायल बुजुर्ग 65 वर्षीय जयकिशन कुम्हार ने बताया कि उसके छोटे बेटे अनिल ने गांव की रीतू नामक युवती से 28 फरवरी 2024 को घर से भागकर प्रेम-विवाह किया था। जिस कारण हमारे साथ रीतू के परिवार वालों ने हमारे को गांव से निकलने के लिए मजबूर कर दिया और हमारे साथ मारपीट करके महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए थे। जिस पर पुलिस ने मेरी पुत्रवधू सीमा की शिकायत पर 29 मार्च को 30 से ज्यादा लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद रीतू के परिवार वाले हमारे से और ज्यादा रंजिश रखने लगे। पुलिस सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद वह अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ जांडलीखुर्द अपने घर में रहने लगा। घायल बुजुर्ग ने बताया कि 11 जून को मैं व मेरी पत्नी घर के मकान के अंदर थे। शीलू निवासी जांडलीखुर्द व छह अन्य नकाबपोश युवक हाथों में डंडे लेकर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर पहुंचे। जिन्होंने बिना कुछ बात किए ही उन पर हमला कर दिया और उसे घर से बाहर निकालकर गली में ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। हमलावरों ने जाते हुए धमकी देते हुए कहा भविष्य में गांव में नजर आए तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
कोट
थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि जांडलीखुर्द गांव में प्रेमविवाह के मामले में युवक के बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने वाले शीलू पुत्र रमेश समेत सात नकाबपोश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।