फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against four people for breaking the lock of the shop taken over by the bank

Fatehabad News: बैंक कब्जे में ली गई दुकान का ताला तोड़ने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four people for breaking the lock of the shop taken over by the bank
भट्टू कलां। पुलिस ने बैंक द्वारा डिफाल्टर घोषित करने के बाद कब्जा की गई दुकान के ताले तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद केनरा बैंक की मैनेजर संगीता ने बताया कि गांव किरढ़ान निवासी रामनिवास व उमेद फतेहाबाद केनरा बैंक के ऋणी है।
विज्ञापन

मेसर्स तुषार फर्नीचर के इन लोगों ने केनरा बैक से ऋण लिया था, जो 51 लाख 43 हजार है। ये बैंक का उपरोक्त ऋण नहीं चुकाने पर डिफाल्टर हो गए। नियम के अधीन इनकी रहन की गई संपत्ति पर बैंक का कब्जा 14 जून को तहसीलदार भट्टू व थाना प्रभारी भट्टू कलां व बैक के प्राधिकृत अधिकारी व एजेंसी के द्वारा लिया गया था। 21 सितंबर को उपरोक्त दोषियान व राजेश मलापुर ने कब्जा प्राप्त संपत्ति को बिना किसी आधिकारिक सूचना के ही ताले तोड़ दिए। इस दौरान सज्जन कुमार निवासी ढाबी भी मौजूद था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed