फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against driver in case of death of youth due to falling under private bus

Fatehabad News: निजी बस के नीचे आने से युवक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 23 Aug 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered against driver in case of death of youth due to falling under private bus
जाखल। गांव शकरपुरा के समीप वीरवार शाम निजी बस के नीचे आने से स्कूटी सवार 17 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मृतक के ताऊ हरजीत सिंह ने शिकायत दी है। हालांकि, घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव शकरपुरा निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई गुरमीत का बड़ा बेटा साहिल और वह वीरवार शाम खेत से घर की ओर आ रहे थे। मैं बाइक पर था जबकि साहिल स्कूटी पर आगे चल रहा है। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही जगदंबा बस सर्विस पातड़ा के चालक ने साहिल को कुचल दिया।
विज्ञापन

मैंने आसपास के लोगों की मदद से घायल अवस्था में साहिल को टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक साहिल के ताऊ हरजीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed