फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 25 named Jakhal and 95 others for attacking the convoy of BJP candidate.

Fatehabad News: भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमले के आरोप में जाखल के 25 नामजद और 95 अन्य पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 25 named Jakhal and 95 others for attacking the convoy of BJP candidate.
फतेहाबाद/जाखल। भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के काफिले पर किए गए हमले के आरोप में जाखल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इन एफआईआर में 25 किसानों को नामजद किया गया है जबकि 95 अन्य किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिन पर एफआईआर दर्ज हुई है, उनमें पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जाखल व टोहाना ब्लॉक के प्रधान भी शामिल हैं। पहली एफआईआर हनुमान चालीसा कार्यक्रम के बाद काफिले पर हमला करने और दूसरी एफआईआर गांव चांदपुरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट व गाड़ी पर हमले के आरोप में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शुक्रवार रात को जाखल अनाज मंडी जाखल में हनुमान चालीसा कार्यक्रम से निकलने लगे तो वहां पर विरोध के लिए एकत्रित हुए किसान उनके काफिले के पीछे दौड़ पडे। किसानों ने हाथों में लिए किसान संघर्ष समिति के झंडों में लगे डंडों से काफिले की कई गाड़ियों पर प्रहार किए। इससे सुभाष बराला की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया और 2-3 अन्य गाड़ियां भी हल्की क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अशोक तंवर के काफिले को जाखल से निकाला।
विज्ञापन

आशीष बंसल की शिकायत पर हुआ केस दर्ज
जाखल अनाज मंडी में हुए हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के बाद तंवर व सुभाष बराला के काफिले पर हमले के आरोप में जाखल पुलिस ने अनाज मंडी निवासी आशीष बंसल की शिकायत पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जाखल ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह, टोहाना के ब्लॉक प्रधान मनजीत सिंह, ब्लॉक उपप्रधान जगसीर उर्फ जग्गी, हरविंद्र सिंह, जगतार उर्फ गोरा, कुलवंत चांदपुरा, भान सिंह तलवाड़ा, लखविंद्र सिंह साधनवास, गुरतेज सिंह तलवाड़ा, बलकार जाखल, नसीब जाखल, जसपाल उर्फ जस्सा साधनवास, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह, दर्शन सिंह चांदपुरा, तरसेम चांदपुरा, संसार चांदपुरा, केवल सिंह, बिट्टू सिंह, शुभम साधनवास सहित 19 नामजद व 60-70 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चांदपुरा में कार्यकर्ता से की गई थी मारपीट
इसके अलावा शुक्रवार को ही अशोक तंवर व सुभाष बराला के गांव चांदपुरा में चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान भी बस स्टैंड पर मौजूद 40-50 किसानों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। सभी गाड़ियां कार्यक्रम स्थल के लिए निकलने के बाद उनके समर्थकों की पीछे बची तीन-चार गाड़ियों पर इन किसानों ने थप्पड़-मुक्के मारे। काफिले में सबसे पीछे चल रही गांव समैन निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजीव उर्फ बबलू की गाड़ी को रोककर किसानों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए व एक अन्य गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल व अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव करके संजीव उर्फ बबलू को वहां से निकाला। इस मामले में भी संजीव उर्फ बबलू की शिकायत पर भी गांव चांदपुरा के निवासी बिट्टू, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, तरसेम, संसार सिंह, केवल सिंह सहित 6 नामजद व 20-25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कोट
इस मामले में शिकायत आई हुई है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी आधार पर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
-शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना
कोट
कांग्रेस द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है। कुछ जल्दी मुख्यमंत्री बनने के महत्वाकांक्षी लोग किसानों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले जाखल के किसानों से सौहार्दपूर्वक बातचीत की थी। मगर शुक्रवार रात को हनुमान चालीसा कार्यक्रम में भाग लेने गए तो काफिले पर हमला किया गया। प्रशासन व आमजन को विचार करना चाहिए कि क्या किसी को राजनीति की आड़ में धार्मिक कार्यक्रम में दखलअंदाजी का अधिकार देना चाहिए।
-सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed