फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 23 people in bloody conflict between two groups in village Nangal

Fatehabad News: गांव नंगल में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 23 people in bloody conflict between two groups in village Nangal
झगड़े के दौरान हमला करते युवक
रतिया। गांव नंगल में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में सदर पुलिस ने हमले में घायल गुरदीप की शिकायत पर गांव के ही गोपी, गोविंद, मुकेश सहित सहित 20 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नगल निवासी गुरदीप ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके पंजाब की तरफ से गांव में आ रहा था कि रास्ते में दीपक उर्फ दीपू पर गांव के गोपी, मुकेश, गोविंद अपने अन्य साथियों के साथ हमला कर रहे थे, रास्ते में मुझ पर भी हमला बोल दिया और गंभीर घायल कर दिया। बाद में दीपू का हाथ तलवार से काटकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


बता दें कि गांव नंगल में पिछले कुछ समय से पुरानी रंजिश के चलते दीपक व गोपी नामक युवकों में अक्सर झगड़ा होता रहा है। दीपक व गोपी संगीन मामलों में पहले जेल में बंद थे। जेल में भी इनके आपस में झगड़ हो चुके हैं तथा कुछ समय पूर्व ही जेल से बाहर आए हैं। गांव में किसी कार्यक्रम में टेंट लगाने को लेकर दीपक व गोपी गुट के दो युवकों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे को धमकियां देकर गांव के बाहर आकर मिलने को कहा। बताया गया है कि दीपक अपने 7-8 साथियों के साथ तलवारों से लैस होकर गांव के पंजाब की तरफ जाने वाले रास्ते के खेतों में जाकर बैठ गया। इसके बाद दूसरे गुट का गोपी हथियारों के साथ अपने 20-25 साथियों के साथ आते ही दीपक पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों पक्ष में जमकर तलवारें चलीं। इस दौरान गोपी गुट ने दीपक का एक हाथ काट दिया गया तथा उसके अन्य साथी गुरदीप उर्फ बोना का सिर फोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से घायल दीपक और गुरप्रीत को अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट
घायल गुरदीप के बयानों के आधार पर गांव नंगल के गोपी, गोविंद, मुकेश सहित तीन नामजद तथा 15/20 अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही हमलावर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश, सदर थाना प्रभारी, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed