फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case of murder of wife and brother-in-law in Fatehabad, police arrested the accused and his two accomplices

Fatehabad Crime: पत्नी व जीजा की हत्या का मामला, पुलिस ने आरोपी और उसके दोनों साथी को किया गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 11:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jun 2024 11:43 AM IST
सार

फतेहाबाद में गांव चांदपुरा में 19 जून की रात को अवैध संबंधों के चलते  गांव बबनपुर निवासी मजदूर 32 वर्षीय जगसीर सिंह और उसकी सलहज 35 वर्षीय मूर्ति की जसविंदर ने अपने दोनों साथियों के साथ हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने हत्या आरोपी जसविंदर सिंह और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Case of murder of wife and brother-in-law in Fatehabad, police arrested the accused and his two accomplices
आरोपी - फोटो : संंवाद

विस्तार

फतेहाबाद के जाखल थाना पुलिस ने गांव चांदपुरा में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी और जीजा के हत्या आरोपी जसविंदर सिंह और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में मृतक मूर्ति के पति जसविंदर सिंह का प्रमुख तौर पर हाथ रहा। उसने अपने दो दोस्त परविंदर सिंह और बिकर सिंह के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि हत्याकांड को उन्होंने ही अंजाम दिया है। 19 जून की रात को जसविंदर सिंह ने इस हत्याकांड की एक योजना तैयार की, जिसमें उसने अपने दोस्त परविंदर सिंह और बिकर सिंह को गांव चांदपुरा में सरकारी स्कूल के पास एक जगह पर छुपा दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने योजना बनाई कि वह मूर्ति और जगसीर सिंह को जाकर रेलवे स्टेशन से वापस गांव चांदपुरा लेकर आएगा तुरंत वे तीनों मिलकर उनको मौत के घाट उतार देंगे। इस योजना के तहत परविंदर सिंह और बिक्रम सिंह के अलावा जसविंदर सिंह ने मिलकर मूर्ति और जगसीर के चांदपुरा स्थित घर से करीब 100 मीटर पहले ही उन पर हमला कर दिया और उन्हें तलवार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस घटना में शामिल तीनों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक, तलवार और जगसीर सिंह के मोबाइल को बरामद करने में जुट गई है। तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
गौरतलब है कि गांव चांदपुरा में 19 जून की रात को अवैध संबंधों के चलते  गांव बबनपुर निवासी मजदूर 32 वर्षीय जगसीर सिंह और उसकी सलहज 35 वर्षीय मूर्ति की जसविंदर ने अपने दोनों साथियों के साथ हत्या कर दी थी। जगसीर और मूर्ति के बीच करीब पांच साल से अवैध संबंध चल रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें समझाया भी था। मगर दोनों नहीं माने और एक सप्ताह पहले घर से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed