फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case of death of laborer due to falling of mound of soil in tank under construction in Fatehabad

Fatehabad: निर्माणधीन टैंक में मिट्टी का तौंदा गिरने से मजदूर की मौत का मामला, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jul 2024 11:30 AM IST
सार

पुलिस को दिए ब्यान में मोहम्मद नूदर इस्लाम ने बताया कि ठेकेदार संदीप ने स्वामी नगर में बुस्टिंग स्टेशन के निर्माण का ठेका ले रखा है। जिसमें दिलफराज व अन्य मजदूरों को सरिया बांधने के लिए बुलाया हुआ था। आरोप है कि पानी के टैंक की खोदाई को टेपर करवाना होता है।

विज्ञापन
Case of death of laborer due to falling of mound of soil in tank under construction in Fatehabad
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के स्वामी नगर में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्माणधीन टैंक की मिट्टी का तौंदा गिरने से मजदूर की हुई मौत मामले में आरोपी ठेकेदार संदीप के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में शहर पुलिस ने मृतक दिलफराज के भाई पश्चिम बंगाल उत्तरदिनाजपुर निवासी मोहम्मद नूर इस्लाम के ब्यान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए ब्यान में मोहम्मद नूदर इस्लाम ने बताया कि ठेकेदार संदीप ने स्वामी नगर में बुस्टिंग स्टेशन के निर्माण का ठेका ले रखा है। जिसमें दिलफराज व अन्य मजदूरों को सरिया बांधने के लिए बुलाया हुआ था। आरोप है कि पानी के टैंक की खोदाई को टेपर करवाना होता है लेकिन ठेकेदार ने अपने फायदे के लिए सीधी खोदाई करवाई। इसको लेकर ठेकेदार को कहा भी गया था लेकिन उसने कहा कि खर्चा ज्यादा होगा। आरोप है कि उसका भाई दिलफरार सरिया बांध रहा था, इस दौरान मिट्टी गिर गई और दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


एसडीओ पर भी लगाए आरोप
मृतक के भाई ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ पर भी आरोप लगाए है। आरोप है कि बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण सतपाल की निगरानी में होना है। लेकिन एसडीओ ने सही तरीके से निगरानी नहीं की और ठेकेदार ने मनमर्जी से काम किया। हालांकि पुलिस ने दर्ज मामले में लिखा है कि प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि ठेकेदार की लापरवाही से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed