{"_id":"6838a2efe46dd664e0056430","slug":"case-filed-against-the-accused-for-beating-a-student-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-134683-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छात्रा की पिटाई करने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छात्रा की पिटाई करने के आरोपी पर केस दर्ज
Thu, 29 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 29 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने गांव लाली में पांचवीं कक्षा की छात्रा की पिटाई करने के मामले में छात्रा की माता के बयान पर आरोपी अध्यापक कृष्ण के खिलाफ पिटाई करने व जेजे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पिटाई में छात्रा का दांत टूटने के कारण डेंटल सर्जन की राय के लिए फतेहाबाद रेफर किया गया है।
पुलिस को दिए बयानों में लड़की की माता ने बताया कि जब उसकी बेटी स्कूल से वापस आ रही थी तो वह रो रही थी और उसके मुंह से भी खून आ रहा था। उसने कारण बताते हुए बताया कि कृष्ण अध्यापक ने उसकी पिटाई की और उसको बैंच पर पटक दिया जिससे उसका दांत टूट गया है। महिला ने बताया कि पहले भी उसकी लड़की के साथ दो-तीन बार पिटाई की गई है।
सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि छात्रा की माता के बयानों के आधार पर पिटाई करने और जेजे एक्ट की विभिन्न धाराओं के प्रति मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो दिन में आएगी रिपोर्ट
वहीं छात्रा की पिटाई मामले में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश को जांच कर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी तथा उसके आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई होगी।
बीईओ ने स्कूल मुखियाओं की बुलाई बैठक
रतिया खंड के प्राइमरी स्कूलों में छात्राओं की पिटाई और उसके बाद शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुए मामले के बाद खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश ने शुक्रवार को स्कूल मुखियाओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में एस बारे में समीक्षा होगी। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों की काउंसिलिंग को लेकर भी निर्देश जारी हो सकते हैं।