{"_id":"685d83bf3750a853bd03a4c1","slug":"case-filed-against-haryana-warehouse-dm-for-demanding-bribe-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136065-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रिश्वत मांगने पर हरियाणा वेयरहाउस के डीएम के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रिश्वत मांगने पर हरियाणा वेयरहाउस के डीएम के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 26 Jun 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में एसीबी कार्यालय
रतिया। राइस मिल संचालक से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम डीके पांडे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह केस ब्यूरो के हिसार कार्यालय में दर्ज किया गया है। जिसकी जांच ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को सौंपी गई है। वर्धमान राइस मिल लांबा के संचालक शुभम कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक को इस बारे में शिकायत दी थी। शुभम के अनुसार हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन फतेहाबाद के डीएम डीके पांडे राइस मिल की पैडी की मिलिंग के नाम पर उसे परेशान कर रहा है और उससे 5 रुपए प्रति कट्टा की रिश्वत मांग रहा है।
शुभम के अनुसार जब उसने रिश्वत नहीं दी तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और एक दलाल के माध्यम से उसको धमकी भी दिलाई। 25 जनवरी को डीएम की शिकायत हरियाणा वेयरहाउसिंग के एमडी को भी की थी और रिश्वत मांगने की मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक ने जांच शुरू करवाई थी।
विज्ञापन
जांच में भ्रष्टाचार के सबूत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय, हिसार ने हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम डीके पांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-
डीएम डीके पांडे के खिलाफ जांच की गई थी। जांच में भ्रष्टाचार के सबूत मिलने पर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को सौंपी गई है। मामले में दलाल की भूमिका के बारे में भी पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाएगी।
- जुगल किशोर, डीएसपी, विजिलेंस।