{"_id":"5f8891a78ebc3e9bee59375a","slug":"car-theft-accused-arrested-fatehabad-news-rtk5785189122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टर से लग्जरी गाड़ियां चोरी मामले का खुलासा, चोरी हुई ब्रेजा गाड़ी राजस्थान से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टर से लग्जरी गाड़ियां चोरी मामले का खुलासा, चोरी हुई ब्रेजा गाड़ी राजस्थान से बरामद
विज्ञापन
चोरी हुई कार राजस्थान से बरामद
हुडा सेक्टर से जुलाई माह में एक साथ तीन लग्जरी गाड़ियां हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर में जुलाई माह में एक साथ हुई तीन लग्जरी गाड़ियां चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए चोरी के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ब्रेजा गाड़ी को राजस्थान के जालौर जिले से बरामद किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस ने 21 जुलाई को हुडा सेक्टर से वाहन चोरी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सीआईए टीम ने अहम सुराग जुटाकर कर जांच के दौरान एक आरोपी सुभाष उर्फ कालू निवासी जोरावरपुरा जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और रिमांड के दौरान सुभाष ने चोरी की एक वारदात को कुबूली और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ब्रेजा गाड़ी को राजस्थान के जालौर जिले के गांव संचोर से बरामद कर लिया। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सुभाष को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। इस मामले में पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
जानकारी अनुसार शहर पुलिस ने हुडा सेक्टर निवासी लाजपत नारंग की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि रात के समय चोर हुडा सेक्टर से उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, सतपाल सिंह की गाड़ी तथा कृष्ण कुमार ब्रेजा गाड़ी चोरी करके ले गए थे।