{"_id":"6570a77a6f76b2f4d1002286","slug":"car-hits-pcr-drivers-accuse-each-other-of-being-drunk-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-9418-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीसीआर को गाड़ी ने मारी टक्कर, चालकों ने एक-दूसरे पर लगाए नशे में होने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीसीआर को गाड़ी ने मारी टक्कर, चालकों ने एक-दूसरे पर लगाए नशे में होने के आरोप
विज्ञापन
रतिया। शहर के बुढलाडा रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे गाड़ी चालक ने पीसीआर को टक्कर मार दी। जिस पर पीसीआर पर सवार इंचार्ज राजेंद्र ने गाड़ी चालक को शहर थाने में गाड़ी लेकर चलने को कहा। वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया और पीसीआर चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाने लगे। दोनों वाहनों के चालक ने एक-दूसरे पर नशे में होने के आरोप लगाए।
मामले को बढ़ता देकर पीसीआर चालक वहां से जाने लगा तो लोगों ने पीसीआर का घेराव कर लिया। जिस पर पीसीआर इंचार्ज राजेंद्र ने शहर थाना प्रभारी जय सिंह को सूचना दी। जय सिंह ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को शांत किया और पीसीआर और गाड़ी चालक को शहर थाने ले गए।
जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9 बजे निजी गाड़ी चालक रोहन रतिया से गांव रत्ताखेड़ा जा रहा था। तभी उसके आगे चल रही डायल 112 की गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण उसकी गाड़ी पीसीआर में जा लगी। डायल 112 की गाड़ी के चालक का कहना था कि उसके आगे अचानक खच्चर रेहड़ी आ गई जिस कारण से ब्रेक लगानी पड़ी। दोनों चालकों ने एक-दूसरे पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ा तो आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए तभी डायल 112 की गाड़ी के पुलिसकर्मी वहां से निकलने लगे। दुकानदारों ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर लिया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जय सिंह मौके पर पहुंचे। वे दोनों गाड़ियों को थाना में ले गए। जय सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों के चालकों का मेडिकल करवाएंगे, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।