फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car hit by speeding tractor from front, one dead, condition of three Dera devotees critical

Fatehabad News: कार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मारी, एक की मौत, तीन डेरा श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Car hit by speeding tractor from front, one dead, condition of three Dera devotees critical
फतेहाबाद रोड पर आठवां मिल के पास वैगनआर से टकराया ट्रैक्टर। 
भूना। फतेहाबाद रोड पर आठवां मिल के पास तेज रफ्तार एवं लापरवाही के चलते ट्रैक्टर चालक ने सामने आ रही वैगनआर कार को सीधी टक्कर मार दी। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुरुक्षेत्र निवासी ताराचंद की मौत हो गई। पुलिस ने कुरुक्षेत्र की न्यू लक्ष्मण कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र निवासी अध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह हम परिवार के साथ डेरा संतपुरा धाम मोहम्मदपुर रोही फतेहाबाद में सत्संग सुनने के लिए आए थे। सत्संग समाप्त होने के बाद अपनी-अपनी गाड़ियों में वापस घर कुरुक्षेत्र जा रहे थे तो फतेहाबाद रोड पर आठवां मिल के पास सर छोटूराम नर्सरी के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुरुक्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह की वैगनआर कार में सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस टक्कर से चालक महेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, ताराचंद व स्वरूप चंद्र को गंभीर चोटें आई। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर वैगनआर में सवार लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण घायलों को फतेहाबाद रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने 74 वर्षीय कुरुक्षेत्र निवासी ताराचंद को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों को फतेहाबाद से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। संजीव कुमार ने बताया कि सोनालिका ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना भूना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


भूना थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed