{"_id":"67fd4fbe89656b6160034350","slug":"car-driver-hits-bike-riders-returning-from-a-wedding-one-dead-and-two-injured-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132243-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाइक सवारों को मारी कार ने टक्कर, एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाइक सवारों को मारी कार ने टक्कर, एक की मौत दो घायल
Mon, 14 Apr 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर सोमवार अलसुबह एक कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कोटली जिला सिरसा निवासी संदीप ने बताया कि वह अपनी बुआ की लड़की नीतू की शादी में शामिल होने के लिए अपने छोटे भाई रवि और अपने दोस्त साहिल के साथ गांव नांदड़ी गया हुआ था। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे वह बाइक पर छोटे भाई रवि और दोस्त साहिल के साथ गांव कोटली लौट रहा था। जब वे सिरसा रोड पर फतेहाबाद जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही मारुति इको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह खुद और उसका भाई व दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान उसके छोटे भाई रवि की मौत हो गई। वहीं उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।