फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collides with truck in Fatehabad: Sirsa eye specialist's wife dies, deceased's sister and daughter injured

फतेहाबाद में गाड़ी ट्रक से टकराई: सिरसा के आई स्पेशलिस्ट की पत्नी की मौत, मृतका की बहन और बेटी घायल

Tue, 25 Jun 2024 11:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jun 2024 11:32 AM IST
सार

फतेहाबाद में हुए दर्दनाक हादसा में सिरसा के आई स्पेशलिस्ट की पत्नी की मौत हो गई और मृतका की बहन व बेटी घायल हो गई। हादसा भूना रोड पर फ्लाईओवर पर कार के ट्रक में टकराने से हुआ है।

विज्ञापन
Car collides with truck in Fatehabad: Sirsa eye specialist's wife dies, deceased's sister and daughter injured
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद में भूना रोड फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार अलसुबह सड़क हादसा हो गया। सिरसा की तरफ से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सिरसा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अभय की पत्नी ममता चौधरी की मौत हो गई। इसके अलावा मृतका की बेटी 20 वर्षीय मन्नत और आस्ट्रेलिया से आई बहन शिखा घायल हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


तीनों कार में सवार होकर गुरूग्राम जा रहे थे। गुरूग्राम में मृतका ममता चौधरी और घायल शालू की बहन ज्योति रहती है जिसे मिलने के लिए जा रहे थे और गाड़ी किराए पर ली गई थी। घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम और सिरसा से परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां हुडा चौकी पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के मुताबिक सिरसा के अंबेडकर चौक में चौधरी आई क्लीनिक के संचालक डॉ.अभय की पत्नी अपनी 20 वर्षीय बेटी मन्नत और बहन शालू के साथ सुबह करीब 4 बजे अर्टिगा कार किराए पर लेकर गुरूग्राम के लिए रवाना हुए थे और बीच में हिसार रूकना था।  सुबह करीब 5 बजे के आसपास कार फतेहाबाद के भूना रोड ओवरब्रिज पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।


गाड़ी एक साइड से पूरी तरह पिचक गई। ममता चौधरी गाड़ी में आगे बैठी थी। घायल ममता चौधरी, शालू और मन्नत को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने ममता चौधरी को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा शालू और मन्नत को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा ले जाया गया है। घटना के बाद बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से फरार है और उसे हल्की चोटें आई है।

पांच दिन पहले आस्ट्रेलिया से आई है शालू
मृतका के रिश्तेदार हिसार निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शालू पांच दिन पहले ही आस्ट्रेलिया से आई है। तीन दिन हिसार में लगाने के बाद सिरसा में अपनी बहन ममता चौधरी से मिलने आई थी। इसके बाद वह अपनी गुरूग्राम रह रही बहन ज्योति से मिलने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed