फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collided with tree in Fatehabad, one died, two injured

Accident in Fatehabad: बरात से लौट रहे तीन दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 14 Mar 2023 03:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 03:42 PM IST
सार

गंभीर चोट होने पर तीनों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Car collided with tree in Fatehabad, one died, two injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव डुलट के पास शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि गांव मिरान से गांव डूलट में बरात आई थी। 32 वर्षीय राजेश, 28 वर्षीय विकास और 30 वर्षीय सुनील गांव मिरान में गए थे। तीनों आल्टो कार में सवार होकर मिरान से गांव खासा पठाना होते हुए डूल्ट जा रहे थे। उसी समय अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


गंभीर चोट होने पर तीनों को राहगीरों की मदद से सीएससी भूना ले जाया गया, जहां पर राजेश को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दोनों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया है। भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed