फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   car breaks into tire truck, Young farmer dies, fatehabad

टायर फटने से कार ट्रक से टकराई, युवा किसान की मौत

Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
car breaks into tire truck, Young farmer dies, fatehabad
गांव बड़ोपल में सड़क हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार और ट्रक - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास बुधवार दोपहर को टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से पलटते हुए दूसरी साइड आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में गांव ढाणी ईसर निवासी 33 वर्षीय वीर अभिमन्यु की मौत हो गई। घटना के बाद फतेहाबाद-हिसार रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोड से दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भिजवाया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक ढाणी ईसर निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामकुमार का बेटा वीर अभिमन्यु खेती करता है। बुधवार दोपहर को हिसार से फतेहाबाद आ रहा था। गांव बड़ोपल के पास अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलटा लेते हुए फतेहाबाद से हिसार की तरफ जा रह ट्रक से टकरा गई और उसके नीचे जा घुसी। घटना के बाद गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे वीर अभिमन्यु को निकालकर अग्रोहा मेडिकल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद ढाणी ईसर में गममीन माहौल हो गया।
विज्ञापन

घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
गांव बड़ोपल के पास हुए भीषण सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। घटनास्थल के पास होटल में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के मुताबिक हिसार की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर फतेहाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा रही है। इसके बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव बड़ोपल के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड चली गई और ट्रक से टकरा गई। हादसे में ढाणी ईसर के युवक की मौत हो गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा गया है।
- कपिल कुमार, बड़ोपल चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed